अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा होगा नारी शक्ति का सम्मान

मुंबई।प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 08मार्च 2024को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ठ योगदान के लिए दृढ़ संकल्पित महिला नेत्रियों को सम्मानित किया जाएगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ,विश्व साहित्य सद्भाव परिषद और नारी सम्मान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न महिला नेत्रियों को सम्मानित किया जाएगा।