मीडिया पर्सन अंजू बाला अनामिका को मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान :संगठन ने किया मनोनयन

मुम्बई । पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत लगातार अपने उद्देश्य के अनुपालन में निरंतर प्रयासरत है। देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार साथियों को जोड़कर हम अपने अभियान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं। आज संगठन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,गुजरात,हरियाणा ,राजस्थान,उड़ीसा,उत्तराखंड , पंजाब ,दिल्ली के अलावा जम्मू कश्मीर,झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार में पैर पसार रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रवीण कोमल तथा राष्ट्रीय संयोजक, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एंव इन्टरनेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आगा जिलानी के मार्गदर्शन में संगठन सतत अपने उद्देश्य के अनुपालन में देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए कार्य कर रहा है।

 

इसी क्रम में संगठन संरक्षक तथा राष्ट्रीय संयोजक की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने दिल्ली निवासी मीडिया पर्सन तथा अम्बिका मीडिया हाउस की संचालिका कुमारी अंजू बाला अनामिका राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया है।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सुश्री अंजू बाला अनामिका विगत 17/18वर्षो से मीडिया क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए है।लगभग 15वर्ष दैनिक जागरण समाचार पत्र में अपनी सेवाएं देने वाली सुश्री अंजू बाला अनामिका दिल्ली में 2001से अम्बिका एडवर्टाइजमेंट एजेंसी के माध्यम से सक्रिय हैं। विभिन्न समाचार पत्रों पत्रिकाओं में सुश्री अंजू बाला अनामिका लेखन सृजन के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई रही हैं।