शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र को मिला महात्मा गांधी राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023

मुंबई। मुंबई महाराष्ट्र के होटल ताज लेंड्स एंड होटल बैंड स्टैंड बीजी रोड माउंट मेरी बांद्रा वेस्ट में गत दिनों प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से आए क्रांतिकारी पत्रकार साथियों को उनके पत्रकारिता के प्रति समर्पण भाव और उत्कृष्ठ योगदान के फलस्वरूप सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुंबई महाराष्ट्र की साहित्यकार, लेखिका, पत्रकार, समाजसेविका ,प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय संगठन महासचिव तथा विश्व साहित्य सद्भाव परिषद द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह “साहित्य शिखा ” की संपादिका

श्रीमती शशि दीप को समाजसेवा सहित साहित्य लेखन तथा काव्य संग्रह के सफलतम प्रकाशन के फलस्वरूप संगठन द्वारा “महात्मा गांधी राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2023” से नवाज़ा गया।।