छतरपुर । पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से संगठन की मध्यप्रदेश इकाई में आशिक संशोधन के साथ नवीन सदस्यों को प्रदेश इकाई में सम्मिलित किया गया।
संगठन महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी खेमराज चौरसिया के अनुसार प्रेस क्लब आफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की गत् सप्ताह दिनाँक 11/12/2020 को घोषित मध्यप्रदेश इकाई में आशिक संशोधन के साथ नवीन सदस्यों को प्रदेश इकाई में सम्मिलित करते हुए मनोनित किया जा रहा है।

दिनाँक 11/12/2020 को घोषित मध्यप्रदेश इकाई में सम्मिलित निम्न पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जा रहा है:-

1. श्रीमति सौदामिनी गुप्ता, रीवा -प्रदेश उपाध्यक्ष
2. श्री भगत वर्मा, नीमच -प्रदेश संगठन महामंत्री
3. श्री मो.इस्हाक मदनी ,सतना -प्रदेश महामंत्री
4. श्री रफीक अहमद राजा ,भोपाल- प्रदेश सह सचिव
5. श्री राकेश सोनी, टीकमगढ़ -प्रदेश सह सचिव
6. श्री भगवान मुजाल्दे बड़वानी/ श्री बृजकिशोर याज्ञनिक अशोकनगर / दारा सिंह आर्य आगर
मालवा तथा रईस खान रतलाम समस्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ।

आज दिनॉक 20/12/2020 को निम्न नवीन सदस्यों को प्रदेश इकाई में सम्मिलित किया गया ।
1. श्री अनिल धौसरिया, देवास -प्रदेश संगठन महासचिव
2. श्री अबरार अहमद ,भोपाल- प्रदेश सचिव
3. श्री नीरज गुप्ता ,अनुपपुर- प्रदेश सचिव
4. श्री लोकेश मालवीय ,होशंगाबाद- प्रदेश सचिव
5, श्री अनिल उपाध्याय ,देवास- प्रदेश सचिव
6. श्री मुबीन उर रहमान, भोपाल- प्रदेश सह सचिव
7. श्री मो. मुजम्मिल, छिंदवाडा- प्रदेश सह सचिव