इंदौर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा अखबार कार्यालय में जबरन घुसने, तोड़फोड करने और मारपीट की घटना की निंदा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में पत्रकारों एवमं पत्रकारिता पर हमले रुकने का नाम ही नही ले रहे।ताज़ा जानकारी अनुसार आज इंदौर नगर निगम के 40 से 50 कर्मचारियों द्वारा एक अखबार के कार्यालय में जबरन घुसकर की तोड़फोड करने एवं स्टाफ के साथ मारपीट खबर आ रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे नगर निगम के लगभग 50 कर्मचारी और अधिकारी शॉपिंग कॉम्पलेक्स एबी रोड इंदौर में एक अखबार के कार्यालय में जबरन घुस गए। निगम कर्मचारियों द्वारा अखबार के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। अखबार के कर्मचारियों ने जब निगम की इस गुंडगर्दी का विरोध किया तो निगम कर्मचारियों व अधिकारियों ने अखबार के स्टाफ के साथ मारपीट की।

गौरतलब है कि उक्त अखबार द्वारा नगर निगम द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के विरोध में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही है। शायद इसी से बौखलाकर इंदौर नगर निगम के कमर्चारियों, अधिकारियों ने उक्त शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। निगम की यह शर्मनाक हरकत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर हमला है।
प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करार दिया। संगठन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस घटना की जांच उपरान्त दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।