पीड़ित मानवता की सेवा ही वास्तविक परामर्थ है:सुंदरी सिंह ठाकुर

मुंबई आइकॉनिक अवॉर्ड्स से किया गया सम्मानित हुई श्रीमती सुंदरी ठाकुर

मुंबई से शशि दीप की रिपोर्ट

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई फिल्म नगरी ही नहीं वरन इसको कला, संस्कृति और सामाजिक कार्य के लिए भी जाना जाता है।
यहाँ समय-समय पर विभिन्न सरोकार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थायें आयोजन कराकर हस्तियों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन करती हैं। ऐसा ही एक आयोजन गत दिनों मुंबई में हुआ। कला, संस्कृति और सामाजिक कार्य के लिए कार्य करने वाली प्रमुख संस्था नेहा इवेंट एन्ड मैनेजमेंट्स द्वारा “मुंबई आइकॉनिक अवॉर्ड्स” के प्रतिष्ठित पुरस्कार अंधेरी, मुंबई के मेयर हॉल में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में वितरित किये गये। इनमें शौर्य, कला, समाज सेवा, संस्कृक्ति, साहित्य, जनसम्पर्क एवं बॉलीवुड के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 हस्तियों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
“मुंबई आइकॉनिक अवॉर्ड्स” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सुंदरी ठाकुर, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल, मुंबई के सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य एवं वरिष्ठ गीतकार गजानन महतपुरकर और फिल्म निर्माता एवं अभिनेता सोनू मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हैं।
गौर तलब हो कि श्रीमती सुंदरी ठाकुर मुंबई ही नहीं देश की एक जानी-मानी हस्ती है। अपने सामाजिक संगठन नारी सम्मान संगठन के माध्यम से वह दो दशक से अधिक समय से महिलाओं के उत्थान और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा भी इस वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर श्रीमती सुंदरी ठाकुर को समाज भूषण सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान श्रीमती सुंदरी ठाकुर ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा ही वास्तविक परामर्थ है जिसे जीवन के अंतिम चरण तक करती रहूँगी।