दिल्ली। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन” प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के राष्ट्रीय संरक्षक , राष्ट्रीय संयोजक की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस (मध्यप्रदेश) ने धनबाद झारखंड निवासी युवा पत्रकार श्री प्रमोद कुमार वर्मा को आगामी आदेश तक संगठन झारखंड इकाई का प्रदेश संजोयक के पद पर मनोनीत किया है।
इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज जोशी ने दी।
युवा पत्रकार श्री प्रमोद कुमार वर्मा विभिन्न समाचार चैनल्स में कार्य करने के बाद ” न्यूज़ स्टार भारत ” के प्रधान सम्पादक का दायित्व निभा रहे हैं।