वरिष्ठ साहित्यकार चिंतक लेखक एवं विचारक स्व. श्रीयुत महेंद्र कुमार जी दुबे की स्मृति में राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान घोषित

 

भोपाल से सैयद खालिद कैस, मुंबई से शशि दीप तथा समाचार पत्र समय जगत संपादक महेश नागर का चयन

 

पुणे। देश की राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अदम्य द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज दुबे की अनुशंसा पर वरिष्ठ साहित्यकार चिंतक लेखक एवं विचारक स्व. श्रीयुत महेंद्र कुमार जी दुबे की स्मृति में दिए जाने वाले “राष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान” के लिए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष (पत्रकार एवम सामाजिक कार्यकर्ता) सैयद खालिद कैस, मुम्बई की प्रख्यात साहित्यकार श्रीमति शशिदीप मुम्बई एवं देश का लोकप्रिय समाचार पत्र समय जगत के संपादक महेश नागर को दिया जाएगा।

इस आशय की सूचना आज राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था अदम्य के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मनोज दुबे ने दी।