दिल्ली। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट “के संरक्षक प्रवीण कोमल , राष्ट्रीय संयोजक सुरिंदर पाल वर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस सहमति से संगठन की राष्ट्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया ।
संगठन महासचिव खेमराज चौरसिया के अनुसार संगठन की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में श्री एहतेशाम हाशमी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रीय विधि सलाहकार के अलावा राष्ट्रीय कमेटी में : राष्ट्रीय उपाध्यक्षगण -श्री मनोज दुबे (पचमढ़ी होशंगाबाद मप्र),श्री रविंद्र व्यास( छतरपुर मध्यप्रदेश),श्रीमती सरोज जोशी (दिल्ली ) चुना गया है। संगठन में शाकिर मलेक (आनन्द गुजरात) को राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार खेमराज चौरसिया (मध्यप्रदेश )राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। श्री बीपी बंशल राष्ट्रीय संगठन महासचिव(प्रशासनिक)बनाया गया है।
संगठन में घनश्याम पाटीदार ,मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी गुजरात),डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्ली राष्ट्रीय सचिव ( प्रभारी कर्नाटक ,उत्तरप्रदेश),एस कुमार मण्डल उत्तराखण्ड राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी झारखंड) चुना गया है। संगठन की राष्ट्रीय समिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री नसरुद्दीन राठौड़ गुजरात को चुना जाकर गुजरात संयोजक पद से मुक्त किया गया । श्री रामा चंद्रा दश उड़ीसा को उड़ीसा संयोजक सहित राष्ट्रीय समिति सदस्य चुना गया। श्रीमती स्नेहलता सहगल दिल्ली को राष्ट्रीय सचिव पद से मुक्त किया जाकर राष्ट्रीय समिति सदस्य चुना गया। श्री शकील नियाज़ी मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश इकाई प्रदेश संयोजक सहित राष्ट्रीय समिति सदस्य चुना गया। श्री हर्षद भाई कलाल पटेल गुजरात को पदोन्नत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुजरात इकाई सहित राष्ट्रीय समिति सदस्य चुना गया। उसी प्रकार श्री ज़हूर अहमद चौहान को पंजाब इकाई प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय समिति सदस्य चुना गया।शेष अन्य की घोषणा बाद में की जायेगी।