गुजरात। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन” प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के राष्ट्रीय संरक्षक , राष्ट्रीय संयोजक की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस (मध्यप्रदेश) ने अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र निवासी मराठी लाइव न्यूज़ मुख्य सम्पादक श्री ईश्वर आर महाजन को आगामी आदेश तक संगठन में महाराष्ट्र राज्य संयोजक मनोनीत किया है।
इस आशय की जानकारी संगठन के महासचिव एवं महाराष्ट्र प्रभारी शाकिर मलेक ने दी।
श्री महाजन विगत 20 वर्षों से पत्रकारों के कल्याण हेतु काम कर रहे हैं। उनके द्वारा पत्रकारिता के माध्यम से समाज के वंचित लोगो को न्याय दिलाने के लिए कार्य किये जा रहे है। उनके द्वारा पत्रकारो के लिए कार्यशाला आयोजित भी की गई हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक संस्था के माध्यम से शैक्षणिक, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य के लिए पचास पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
श्री ईश्वर आर महाजन वर्तमान में मुख्यसंपादक मराठी -लाईव्ह न्युज आँनलाईन पोर्टल सहित अमळनेर तालुका प्रतिनिधी दैनिक साईमत,जिल्हाध्यक्ष-ओबीसी शिक्षक असोसिएशन जलगांव,अध्यापक-महात्मा फुले हायस्कूल देवगांव ता.अमलनेर जि.जलगांव का भी दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।