मुम्बई महाराष्ट्र निवासी विचारक, द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक श्रीमती शशि दीप राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

गुजरात। पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट “के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय प्रवीण कोमल(पंजाब ) , राष्ट्रीय संयोजक माननीय सुरिंदर पाल वर्मा (चंडीगढ़) की सहमति एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के अनुमोदन के पश्चात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस ने मुम्बई महाराष्ट्र निवासी विचारक, द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति Waves Within (Horizon and Beyond) की लेखिका श्रीमती शशि दीप को आगामी आदेश तक राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव एवम् महाराष्ट्र राज्य प्रभारी श्री शाकिर मलेक ने दी।

लेखिका श्रीमती शशि दीप विभिन्न साहित्यिक संघों से जुड़ी हैं, और उन्होंने 400 से अधिक अंग्रेजी व हिन्दी आलेख, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 850 उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में करीब 200 कविताएं लिखी हैं।

उनकी कई हिन्दी एवं अंग्रेजी रचनाएँ, राष्ट्रीय स्तर के अखबारों, न्यूज़ लेटर्स तथा पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही है। वे छत्तीसगढ़ की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़” से प्रकाशित *समन्वय पत्रिका* के संपादक मंडल की एक स्तंभ हैं और हाल ही में इसे वैश्विक रूप प्रदान करने के बाद, *विश्व समन्वय साहित्य परिवार* की प्रभारी हैं।

वह एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो घरेलु सहायता कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को, उनके श्रम की गरिमा व सम्मान दिलाने के प्रति समर्पित है। इसके साथ ही वे अनाथालय के बच्चों की शिक्षा और मानसिक/ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काम कर रही है इसके साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण, वंचितों की शिक्षा, नारी सशक्तिकरण इत्यादि के लिए कार्यरत संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी भी निभाती रहीं हैं।

वे करीब 10 साल से पंजीकृत अंग दाता हैं, एवं मरणोपरांत अपने शरीर के सभी कार्यशील अंगों के दान के लिए वचनबद्ध है। इसे एक दिव्य दान बताते हुए, इसका पुरज़ोर समर्थन व प्रचार प्रसार करती रहीं हैं।

वे भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बहुत महत्व देती है और इसलिए उन्होंने आज की पीढी के अंदर भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए व उसके  प्रचार-प्रसार करने के लिए  *संस्कार सुरूचि और सद्भावना* नामक अभियान के अंतर्गत कक्षाएं शुरू कीं हैं। वे एक कट्टर देशभक्त हैं, व “सादा जीवन उच्च विचार” को आत्मसात करने में  विश्वास रखतीं हैं।
लेखिका श्रीमती शशि दीप को मिलने वाले सम्मान/ पुरस्कार :-
1. समन्वय रत्न सम्मान 2015 ( समन्वय साहित्य परिवार छतीसगढ के तरफ से)

2. टाइम्स ऑफ इंडिया स्पीकिंग ट्री अंतरराष्ट्रीय  आध्यात्मिक पोर्टल पर सन्  2015 में, विचारक, बुद्धिजीवी, दार्शनिक, विचारक, आध्यात्मिक संवादकर्ता, अगुवा, आध्यात्मिक पोषक, आध्यात्मिक संबद्ध, आध्यात्मिक चुंबक, आध्यात्मिक दूत, प्रेरक, आध्यात्मिक प्रवक्ता, आध्यात्मिक राजदूत, आध्यात्मिक सजग, आध्यात्मिक संरक्षक, देवदूत, विद्वान जैसे 19 badges अर्जित।

3. नारी सम्मान 2020
होलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन, हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के तरफ से

4. “भारत कोकिला-सरोजनी नायडू सम्मान 2020”
5.”भारत गौरव सम्मान 2021″
भोपाल में “प्रेस क्लब आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” द्वारा प्रदान किए गए हैं।